Tuesday, 20 October 2020

दही. - CURD

 *दही*

अधजमा दही दस्तावर होता है।

खट्टा मीठा दही आंतों और पेट के लिए गुणकारी होता है।

अधिक खट्टा दही खून में उबाल लाता है,त्वचा रोग बढ़ाता है।सीने में जलन पैदा करता है।हानिकारक है।

भैस का दही थोड़ी मात्रा में लेना चाहिए,क्योंकि यह देर से पचता है। शरीर मे सूजन पैदा करता है।

*ज्यादा दूध अनावश्यक चर्बी बढ़ाता है,ज्यादा दही मोटापा,ताज़ा मट्ठा पीने से चर्बी संतुलित हो जाती है*

मुनक्का - Dry grapes

 *आयुर्वेद में तो मुनक्का को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसकी प्रकृति या तासीर गर्म होती है। यह कई रोगों में दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।*  

 *सर्दी-जुकाम होने पर* 

सर्दी-जुकाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में 2-3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें।  यदि सर्दी-जुकाम पुराना हो गया है तो सप्ताह भर यह दूध पीते रहें। सर्दी-जुकाम होने पर सात मुनक्का रात्रि में सोने से पूर्व बीज निकालकर दूध में उबालकर लें।


 *आंखों के लिए* 

आंखों के लिए भी मुनक्का बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। इसका रोज सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। मुनक्का को रात में भिगो कर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।  

 *बच्चों के लिए* 

बच्चों में ज्यादातर देखने में आता है कि वे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि वे दिन में 5 से 6 मुनक्कों का सेवन रोज कर लें तो उनका शरीर स्वस्थ रहने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी। 

 *जब गले में हो परेशानी* 

अक्सर लोगों में गले की परेशानी देखने को मिलती है। गले में खराश या खुश्की और खुजली भी होती रहती है। मुनक्के में  एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए मुनक्का खाने से गले का हर रोग दूर होता है। रात को  मुनक्का भिगो कर सुबह उठकर इनका सेवन करें। 

 *बुखार हो तो...* 

मियादी या पुराने बुखार में दस मुनक्का एक अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रख दें। रात्रि में सोने से पूर्व मुनक्का और अंजीर को दूध के साथ उबालें और सेवन करें। ऐसा तीन दिन करें। पुराना बुखार ठीक हो जाएगा।

 *बढ़ता है खून* 

रात को सोने से पहले 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें दूध के साथ उबाल लें और हल्का ठंडा करके पियें। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ता है। अगर आप इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो अच्छे से चबा-चबाकर खायें। 

 *हड्डियों के लिए फायेदमंद* 

मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जिस कारण मुनक्का खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह आपको गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने में सहायता करता है।

 *गठिया जैसी बीमारी होगी दूर* 

मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह अम्लता को कम करने और सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को दूर कर किडनी स्टोन, दिल की बीमारियों और गाठिया जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

 *दूर करे एनीमिया* 

मुनक्के में मौजूद आयरन और साथ ही बी कॉम्लेक्स विटामिन एनीमिया के इलाज में मददगार साबित होते हैं। मुनक्के में मौजूद कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है।

 *कब्ज में राहत* 

यदि किसी को कब्ज की समस्या है तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को साफ धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें, फिर रात को सोते समय इसके बीज निकल दें और मुनक्के खा लें तथा ऊपर से गर्म दूध पी लें। इस प्रयोग को नियमित करने से लाभ मिलेगा। 

 *मुंह के रोग से आराम* 

मुनक्के में मौजूद ओलेक्रोलिक एसिड और फाइटोकेमिकल्स मुंह और दांतों को सुरक्षित रखते हैं और आपके दांतों के क्षय और कैविटी का डर भी दूर होता है। मुनक्के मेें भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी होता है, साथ ही यह दांतों में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है। इसके अलावा मुनक्के में मौजूद बोरान मुंह में रोगाणु के निर्माण को कम करता है।

 *मुनक्का के कुछ अन्य फायदे* 

0 फेफड़ों के रोग में मुनक्का के ताजे और साफ 15 दानों को पानी में साफ करके रात में 150 मिलीलीटर पानी में भिगो दें। सुबह बीज निकालकर उन्हें 1-1 करके खूब चबा-चबाकर खा लें। बचे हुए पानी में थोड़ी सी चीनी मिलाकर या बिना चीनी मिलाएं ही पी लें। इसे लगतार एक महीने तक सेवन करने से फेफड़ों की कमजोरी और विषैले पदार्थ नष्ट हो जाते हैं।

0 पानी में मुनक्का के 8 से 10 दाने रात को भिगोकर रख दें। सुबह मुनक्का फूल जाने पर इसे चबा-चबाकर खायें। रोज सुबह इसको खाने से मुंह के छाले व जख्म ठीक हो जाते हैं।

0 *महिलाओं को मासिक धर्म की* वजह से खून की कमी हो जाती है। उनके लिए मुनक्का बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि मुनक्का आयरन का मुख्य स्रोत है और मुनक्का खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है।

0 *जिन बच्चों को रात में बिस्तर में पेशाब करने की समस्या होती* है, उन्हें 2 मुनक्के के बीज रात को एक हफ्ते तक खिलाने से वे रात को बिस्तर गीला नहीं करते।

0 इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। यह हार्ट अटैक की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।

0 इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह *कैंसर जैसी गंभीर* बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

0 मुनक्के का पानी हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकालकर उसे डिटॉक्स करता है, जिससे स्किन स्वस्थ और चमकदार बनती है। 

गठिया की समस्या - Arthritis problem

 *गठिया की समस्या* 

बथुआ नामक भाजी के ताजे पत्तों का रस लगभग 3 चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन प्रातह खाली पेट पीने से गठिया नष्ट हो जाता है इस रस में नमक चीनी आदि कुछ न मिलाएं।और कम से कम 2 माह तक लगातार प्रयोग करें।

शीत पित्त की समस्या - (शरीर में बार बार लाल चकत्ते बनने की समस्या)

 *शीत पित्त की समस्या* 


(शरीर में बार बार लाल चकत्ते बनने की समस्या)


 दिव्य कायाकल्प वटी 40 ग्राम 

(दो-दो गोली सुबह-शाम खाली पेट जल से सेवन करें)

 दिव्य नीम घनवटी 60 ग्राम दिव्य गिलोय घनवटी 60 (दो-दो गोली सुबह-शाम भोजन के बाद गुनगुने जल से सेवन करें )

दिव्य हरिद्रा खंड 200 ग्राम आधा चम्मच भोजन के बाद गुनगुने जल से सेवन करें नारियल तेल ढाई सौ ग्राम में देसी कपूर 25 ग्राम मिलाकर अच्छी मिलाकर प्रभावित स्थान पर प्रयोग करें ।इस कोर्स को  पूरा करने पर स्थाई रूप से आराम आ जाएगा।

(सारी दवा पतंजलि शॉप में मिल जाएंगी। )

दही आइसक्रीम ठंडा पानी ककड़ी ठंडी तासीर की वस्तुओं से परहेज रखें।

होंठ फटने की समस्या - Lip blemish problem

 *होंठ फटने की समस्या*


अपनी नाभि में घी,तेल आदि कोई चिकना पदार्थ  10 दिनों तक लगाएं। होंठों का फटना और दर्द तुरन्त दूर होगा।

मुख्य मंडल का सौंदर्य - Beauty of Face

 *मुख्य मंडल का सौंदर्य*


 लगभग एक चम्मच सरसों को दूध में पीस लें इस को प्रतिदिन रात्रि में सोते समय मुख्य मंडल पर लगाएं।सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।  इससे इसके प्रयोग से चेहरे के काले दाग और धब्बे दूर हो जाएंगे तथा मुख्य मंडल सुंदर होकर खिल उठेगा अपने मुख्य मंडल के सौंदर्य को निखारने के लिए स्त्रियों को अवश्य प्रयोग करना चाहिए ।कम से कम 2 सप्ताह लगाएं

बच्चों की स्मरणशक्ति वर्धक अद्भुत नुस्खा - Amazing recipe for memory

 *बच्चों की* *स्मरणशक्ति वर्धक अद्भुत नुस्खा*                                        

दालचीनी और मिश्री सम् भाग लेकर बारीक पीसकर कपड़छान कर लें। प्रतिदिन 3 से 5 ग्राम की मात्रा (लगभग आधा चम्मच) में दूध के साथ सेवन करें। मस्तिष्क को शक्ति मिलती है।बुद्धि प्रबल होती है और स्मरणशक्ति में फर्क एक पखवाड़े में स्पष्ट  अनुभव में आने लगता है।।

बदन में होने वाली गीली खुजली की समस्या - Body itching problem

 *बदन में होने वाली गीली खुजली की समस्या* 


 तम्बाखू के पत्ते लेकर गुलाबजल में घोंटे और खुजली वाले स्थान पर लेप करें। एक हफ्ते में खुजली गायब हो जायेगी

खटाई तेल गुड़ उड़द गर्म मसालों चाय कॉफी का सेवन न करें।।

🙏🙏🙏🙏🙏

चश्मा छुड़ाने के लिये - To get rid of glasses

 *चश्मा छुड़ाने के लिये* 


बादाम गिरी 100 ग्राम 

बड़ी  सौंफ 100 ग्राम और 

कूजा मिश्री 100 ग्राम लेकर बारीक चूर्ण बनाकर किसी कांच के बर्तन में रख लें ।।

रात में सोते समय 10 ग्राम की मात्रा में ढाई सौ ग्राम दूध के साथ 40 दिन तक निरंतर लेते रहने से दृष्टि इतनी तेज जाती है  कि चश्मे की आवश्यकता ही नहीं रहती इसके अतिरिक्त दिमागी कमजोरी दिमाग की गर्मी दिमागी फितूर बातों को भूल जाने की बीमारी भी दूर हो जाती है ।

बच्चों को आधी मात्रा दें ।

पूर्ण लाभ के लिए दवा सेवन के 2 घंटे बाद तक पानी ना पिए ।

कूजा मिश्री ना मिले तो साधारण मिश्री का प्रयोग कर सकते हैं

गंजापन - Baldness

 *गंजापन* 


 दही को तांबे के बर्तन में तांबे के टुकड़े से इतना  घोंटे कि वह हरे रंग का हो जाए इस लेप को गंजे स्थानों पर लगाने से बाल शीघ्र उग  जाते हैं यह दवा फोड़े फुंसी घाव आदि के लिए भी अद्भुत है और आजमाई हुई है

एसिडिटी से बचने के लिए - To avoid acidity

 *एसिडिटी से बचने के लिए* 


सुबह सुबह एक ग्लास पानी गर्म करें। उसमे थोडा नीबू निचोड़ें।साथ में 5 तुलसी पत्र,5 पुदीना पत्र,काला नमक,आधा चम्मच जीरा,एक लौंग, एक कालीमिर्च  डालकर अच्छी तरह पकाएं। और हल्का गर्म रहने पर पी जाएँ।खाली पेट। आपकी गैस और एसिडिटी की समस्या समाप्त हो जायेगी। इसे दिन में दो तीन बार ले सकते हैं आवश्यकता नुसार

रूसी नाशक सरल प्रयोग -

 *रूसी नाशक सरल प्रयोग* 


 200 ग्राम नीम के पत्तों को कूटकर 200 मिलीलीटर तिल के तेल में मिलाकर मंद अग्नि पर धीरे-धीरे पकाएं पकाने के बाद छानकर रख लें । इस तेल को सिर में लगाने से डैंड्रफ बालों का झड़ना आदि रोग दूर होते हैं सिर में सोरायसिस या फोड़े फुंसी होने पर इसे लगाने से शीघ्र लाभ होता है

बवासीर के मस्से - Piles warts

 *बवासीर के मस्से* 


सुहागा फुलाया हुआ और लाहौरी नमक जिसे सेंधा नमक भी कहते हैं  दोनों को आधा कप पानी में  खूब घोटकर बारीकी से अच्छी प्रकार एक जान हो  जाने पर 15 ग्राम नारियल का तेल मिलाकर फिर से घोंटें और उसके बाद शीशीमें भर ले ।माचिस की काड़ी  में रुई फंसा कर उसमें तेल लगाकर इसे लगाएं या लगवाए। 1 सप्ताह में मस्सों का नाम भी नहीं रहेगा

मुहांसों की समस्या - Acne problem

 *मुहांसों की समस्या*

 तुलसी और नींबू का रस बराबर की मात्रा में मिलाकर कुछ दिनों तक लगाने से मुंहासे मिट जाते हैं चाय कॉफी तले हुए पदार्थ गर्म मसाले लाल मिर्च और मीठे पदार्थ का प्रयोग ना करें ।

मोटापा व् चर्बी घटाने के लिए - To reduce fat and fat

 *मोटापा व् चर्बी घटाने के लिए।* 


फैट बढ़ाने वाली चीजे, तेल,मिर्च,मसाला बन्द करें। सूर्योदय से पूर्व शाम का भोजन करें । त्रिफला 10 ग्राम 20 ग्राम शहद में मिलाकर शर्बत बना कर पियें। 40 दिन सेवन करने से चर्बी व् मोटापा कम हो जाता है।

हाथ पैर में सुइयां चुभना - Prick the needles

 *हाथ पैर में सुइयां चुभना* 


हाथ पैर में जो झुनझुनी होती है या सुई जैसी चुभती है उसका मुख्य कारण होता है काफी देर तक एक पोजीशन में बैठे रहना यह काफी देर तक किसी एक नस का दवे रहना 

या किसी नस का चोट या अन्य कारणों से दब जाना 

विटामिन B12 की कमी हो जाना आदि कारणों से हाथ और पैर में सुईया सी चुभती हैं। जैसे चीटियां काट रही हो।

 कई बार पोषक तत्वों की कमी से भी होता है और कई बार रक्त संचार की कमी से होता है और कई बार शरीर में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में ना पहुंचने कारण भी होता है।

इसके लिए कैल्शियम आयरन और विटामिन B12 की गोलियां खाना चाहिए ।

हरी सब्जी दालचीनी हल्दी मूंगफली लहसुन केला दही और सोंठका सेवन अपने भोजन में अवश्य करना चाहिए।।

 *उपचार* 

इसका उपचार दो तरीके से किया जाता है ।

चुटकी भर सोंठ और  लहसुन की एक गांठ का पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर इसका लेप करें और सुख जाने दे।।

 दूसरा एक चुटकी पाउडर सोंठ  का और दो लहसुन की कली को गर्म पानी के साथ सुबह और शाम फांक ले।

 ऐसा 8 दिन तक करें तो आपको आराम आ जाएगा ।

और साथ ही सरसों के तेल में लहसुन की दो चार कली पका लें जब काली पड़ जाए कलियां तो तेल छान लें और उस तेल को  आप जहां सुइयां चुभती हैं ।उस अंग की मालिश कर सकते हैं।आपको निश्चित आराम मिलेगा।

पैरों की उंगलियों में फंगस - Fungus in toes

 पैरों की उंगलियों में फंगस


 बरसात में अक्सर पैरों की उंगलियों में फंगस हो जाती है जिसे लोकल भाषा में कंदरी बोलते हैं इसे घरेलू उपचारों से ठीक किया जा सकता है मेहंदी  पाउडर को घोलकर लगाने से  फंगस ठीक हो जाती है  मेहंदी और हल्दी का लेप मिलाकर लगाने से  पैरों की फंगस ठीक हो जाती है  और सरसों का तेल गर्म कर लगाने से भी फंगस ठीक हो जाती है सरसों का तेल हल्का सा गर्म करके दिन में तीन चार बार  लगाने से फंगस ठीक होने लगता है। बाद में घमोरियों का पाउडर लगाना चाहिए।

कोरोना पांजीटिव होनें पर घबरायें नही - Do not panic at Corona being positive

 कोरोना पांजीटिव होनें पर घबरायें नही।

10 दानें काली मिर्च और 10 दानें लौंग के अजवाईन के साथ पीस लें तथा केतली में पानी के साथ उबाल लें और पांच मिनट सुबह दिन और श्याम दो दिन तक भाप लें वायरस फेफडों में ही नष्ट हो

जायेगा।

इस दौरान आपको गले में धसका भी लगेगा तथा कफ भी बाहर निकलेगा दो दिन में ही आप नेगेटीव हो जायेंगे।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

सदा निरोग रहेंगे - Will always be healthy

 लहसुन

प्याज

अदरक

की चटनी या रस

 नित्य एक एक चम्मच सेवन सुबह खाली पेट सेवन करें।एक ग्लास गुनगुने पानि में नित्य।सदा निरोग रहेंगे।